Samastipur

समस्तीपुर वासियों के लिए खुशखबरी; 5 जुलाई से समस्तीपुर-भागलपुर के बीच चलेगी सावन मेला स्पेशल ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : आज 4 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को देखते हुए रेलवे मंडल प्रशासन ने समस्तीपुर मंडल के रक्सौल-भागलपुर भाया समस्तीपुर के बीच सावन मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जो 5 जुलाई से प्रतिदिन रक्सौल से भागलपुर के बीच समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 05507/05508 रक्सौल से भागलपुर वाया समस्तीपुर होकर चलेगी। रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रक्सौल और भागलपुर के बीच प्रतिदिन 05 जुलाई से 31 अगस्त तक चलायी जायेगी ।

रक्सौल-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन रक्सौल से सुबह 05.15 बजे खुलेगी। जो उसी दिन 14.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन भागलपुर से शाम 16.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 03.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल छौरादानो, बैरगनिया, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, सब्दलपुर, मुंगेर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी। ट्रेन के परिचालन से श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को बाबा नगरी देवघर पहुंचना अब आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि समस्तीपुर समेत मिथिलांचल के कई इलाके से बड़ी संख्या में सावन के मौके पर लोग देवघर पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 घंटा ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

2 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago