Samastipur

NH-28 गांधी चौक पर बाइक और साइकिल के बीच हुई भिड़ंत में महिला समेत चार जख्मी, दो गंभीर स्थिति में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर गांधी चौक के पास सोमवार शाम बाइक और साइकिल के बीच हुई भिड़ंत में 4 लोग जख्मी हो गए। जख्मी में एक महिला समेत दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जख्मी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद इश्तियाक और शाहीन परवीन के रूप में की गई है। जबकि साइकिल सवार ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी रामसेवक दास बताया गया है। शाहीन परवीन और रामसेवक दास की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बाइक सवार मोहम्मद सुल्तान इस्तियाक और शाहीन प्रवीण को लेकर उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव से सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांधी चौक के पास अचानक साइकिल सवार सामने आ गए। जिससे इस घटना में साइकिल और बाइक सवार दोनों जख्मी हो गए।

हो-हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने चारों को तत्काल ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में गंभीर रूप से जख़्मी साइकिल सवार रामसेवक दास और शाहीन परवीन बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। ताजपुर थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago