समस्तीपुर :- एसपी विनय तिवारी ने टीम हॉक्स पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर, मुफस्सिल एवं मथुरापुर ओपी में कार्यरत सभी हॉक्स टीम को बदल दिया है। अब नये सिरे से हॉक्स टीम तैयार किया जा रहा है। इसमें उन्हीं जवानों को शामिल किया जाएगा जिनका पूर्व में क्रियाकलाप अच्छा होगा। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हॉक्स टीम के एक पुलिस कर्मी के अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आने के बाद सर्वे किया गया।
जिसके बाद हॉक्स टीम को बदला गया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आम जनता के साथ अमानवीय व्यवहार एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुराने हॉक्स टीम के बदले नए पुलिस जवानों को टीम में शामिल किया जाएगा। एसपी ने कहा कि अब समय-समय पर हॉक्स टीम के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही गोपनीय ढंग से सर्वे किया जाएगा। ताकि पुलिस की छवि बदनाम न हो और इसमें जो भी दोषी पाएं जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर नगर, मुफस्सिल एवं मथुरापुर ओपी में कार्यरत हॉक्स टीम को एक साथ पुलिस केंद्र वापस करने की बड़ी कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। अन्य थानों में कार्यरत हॉक्स टीम के कर्मी भी सहम गये हैं। फिलहाल समस्तीपुर नगर, मुफस्सिल एवं मथुरापुर ओपी में कार्यरत हॉक्स टीम के जवानों के कार्यों की समीक्षा एवं सर्वे करने के बाद कार्रवाई की गयी है।
शहरी क्षेत्र एवं उसके आसपास क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसपी ने प्रमुख थानों में हॉक्स टीम का गठन किया था। जिसका मुख्य कार्य शहरी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती करते हुए प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों आदि पर निगरानी करना था। ताकि किसी भी तरह की आपराधिक घटनाएं न हो सके। टीम बनने के बाद छिनतई की घटनाओं में कमी भी आयी। लेकिन हॉक्स टीम में शामिल कुछ पुलिस कर्मियों के क्रियाकलापों की शिकायत के बाद एसपी ने पूरी टीम को बदल दिया।
समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान गोलंबर के पास विगत शुक्रवार को चलती बस से एक यात्री ने गुटखा खाकर पीक फेंका था। जिसका छींटा हॉक्स टीम के जवान पर पड़ा था। जिससे आक्रोशित होकर जवान ने यात्री को बस से उतार कर चौराहे पर अमानवीय तरीके से पिटाई करने के साथ ही सरेआम पांच बार थूक चटवाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद Samastipur Town मीडिया टीम की सूचना पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सदर डीएसपी को जांच करने का निर्देश दिया था।
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…