Samastipur

दो घंटे की झमाझम बारिश से समस्तीपुर शहर हुआ पानी-पानी, जलजमाव से लोग हुए परेशान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में मंगलवार दोपहर हुई दो घंटे की झमाझम बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं शहर के कई सड़कों पर जलजमाव हो गया है। काशीपुर, सोनवर्षा चौक, पुरानी वीमेंस कॉलेज रोड शमेत अन्य जगहों पर जलजमाव हो गया।

वहीं सदर अस्पताल परिसर भी झिल बन गया है। जिससे मरीजों को इमरजेंसी तक पानी पार कर के आना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी का समाना करना पड़ा। उधर शहर के स्टेशन रोड, बंगाली टोला, केंद्रीय विद्यालय रोड में भी जलजमाव हो गया है। हालांकि दो घंटे की इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लोग इस मानसून झमाझम बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

बताया गया है कि दोपहर करीब 12:30 बजे से शहर और आसपास के इलाके में गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश बंद होने के बाद लोग उमस भरी गर्मी का एहसास कर रहे हैं।

सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव

मंगलवार की दोपहर हुए दो घंटे की बारिश के कारण सदर अस्पताल के इमरजेंसी और पीकू वार्ड के सामने एक फीट तक पानी लग गया है। बताया गया है कि सदर अस्पताल को मुख्य नाला को जो जोड़ना वाला सहायक नाला जाम है। जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि कुछ देर मे पानी निकल जाएगा। हाल ही में नाले की सफाई कराई गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

5 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

6 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

8 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

13 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

14 घंटे ago