समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए रविवार को अलौकिक वात्सल्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनुजा अग्रवाल एवं डीआरएम आलोक अग्रवाल ने स्काउट डेन परिसर में इसका उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद उन्होंने अलौकिक वात्सल्य केंद्र में बच्चों की सुविधा के लिए उपलब्ध सामग्री का निरीक्षण किया। उसके कम समय में बेहतर कार्य करने पर सीनियर डीपीओ एवं सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन के काम की सराहना की।
मौके पर सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन संजय कुमार, सीनियर डीपीओ राजीव रंजन, ईसीआरकेयू के मंडल अध्यक्ष केके मिश्रा, मुख्यालय अध्यक्ष मनोज कुमार, सीनियर डीएमएम गौरव कुमार सिंह, सीनियर डीएफएम राहुल राज, सीनियर डीईईजी प्रभात कुमार, डीएसओ डीके चांद, डीपीओ दिलीप पासवान, एपीओ प्रकाश कुमार सिंह अन्य अधिकारी, पवर्यवेक्षक व कर्मी उपस्थित थे।
इस दौरान स्काउट एवं गाईड ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। बता दें कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अलौकिक वात्सल्य केंद्र का शुभारंभ किया गया है। ताकि रेलवे मंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिलाएं अपने बच्चों को यहां रखकर अपनी ड्यूटी कर सकें। बच्चों की देखभाल के लिए यहां महिला कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो बच्चों को खेल-खेल के दौरान पढ़ना लिखना भी सिखाएंगी। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं। ताकि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हो सके। साथ ही इसकी नियमित रुप से मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…
समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…
समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…
ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…