समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यारलय में शुक्रवार को सेवानिवृत रेल कर्मियों के लिए मंथन सभाकक्ष में समापक भुगतान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डीआरएम आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में जून माह में सेवानिवृति हुए एसीएमओ सहित 17 रेल कर्मी के बीच 5.97 करोड़ की राशि समापक राशि के रुप में भुगतान की गयी।
मौके पर डीआरएम ने सेवानिवृत कर्मियों के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सम्मानित किया। डीआरएम ने कहा कि इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान के लिए ईपीपीओ जारी किया जा चुका है। पेंशन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा। कार्यक्रम का संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन ने किया। समारोह में मंडल के सभी शाखा अधिकारी सहित कर्मचारी यूनियन व संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…