समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना क्षेत्र के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर के जान घाट छोहनिया बड़ के पेड़ के निकट सशस्त्र अपराधियों ने सोमवार की शाम ई-कार्ट नामक कंपनी के डिलेवरी बॉय से पिस्टल के बल पर नकद व उपभोक्ताओं का वापसी का सामान आदि छीन लिया। इस दौरान अपराधियों के हमले में युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया।
युवक की पहचान मोरसंड पंचायत चौक निवासी शिवधारी सिंह के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश ने बताया की ग्राहकों का समान डिलीवरी कर वह करीब 6 बजे मालीनगर स्थित कार्यालय लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से हमला कर दिया।
बाद में पिस्टल के बल पर करीब 14 से 15 हजार रुपए नकद और उपभोक्ताओं का वापसी समान छीन लिया। इस दौरान हल्ला करने पर अपराधियों ने धमकी दी और पूसा पेट्रोल पंप की ओर भाग गया। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष मायाशंकर सिंह ने बताया है की उन्हें भी घटना की सूचना मिली है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…