समस्तीपुर : बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड के नाजिरगंज स्टेशन के समीप 40-सी रेलवे गुमटी के पास सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपर फास्ट एक्प्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहरसा जिले के बथनाही गांव के वार्ड संख्या-10 बनमा ईंटहरी के भवेश कुमार और सारण जिला के पुरुषोत्तमपुर गांव के प्रिंस कुमार शर्मा के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना के संबंध में मृतक भवेश के साथ सफर कर रहे सुभाष कुमार यादव और राजन कुमार का बताना है कि अपने गांव के 10 लोगों के साथ मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे। जिनमें छह लोग ट्रेन के दूसरे डिब्बे में सफर कर रहे थे। जबकि मृतक अपने चार साथियों के साथ एक ही डिब्बे में बैठा था। हादसे से कुछ समय पहले मृतक भवेश गेट के पास गया था। इसी बीच किसी के ट्रेन से गिरने का शोर हुआ। जिसके बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया।
नीचे उतरने के बाद देखा भवेश और एक अन्य युवक खून से लथपथ पड़ा दम तोड़ चुका था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है। पुलिस का बताना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि यह महज एक हादसा है या फिर किसी ने दोनों को धक्का देकर फेंक दिया है।
लोग कर रहे तरह-तरह की चर्चा :
वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत पर स्थानीय लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि घटना दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की के कारण हुई होगी। वहीं, कतिपय लोग किसी से झगड़े होने पर ट्रेन से दोनों को फेंक देने के कारण घटना होना बता रहे थे।बहरहाल यह तो जांच का विषय है।
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…
बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…