Samastipur

मुसरीघरारी में भव्य रूप में मनाये जाने वाले मुहर्रम की तैयारी शुरू, चौराहे पर होता है 22 ताजिया का मिलान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी में भव्य रूप में मनाये जाने वाले मुहर्रम की तैयारी शुरू हो गयी है। मुर्हरम के दौरान मुसरीघरारी चौराहे पर उमड़ने वाली भीउ़ को नियंत्रित करने और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को कमेटी बनाने के साथ ही कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मोजाहिदुल इस्लाम मोहर्रम कमिटी के तत्वावधान में मुहर्रम कमेटी के कार्यालय का सदस्यों ने फीता काट उद्घाटन किया।

मौके पर मुहर्रम के दौरान प्रदर्शन करने वाले सभी अखाड़ों के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अखाड़ों के प्रदर्शन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 50 से अधिक युवाओं की टीम बनायी गयी है। ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो सके।

बता दें कि मुहर्रम में मुसरीघरारी चौरौहे पर सरायरंजन प्रखंड के विभिन्न गांवों के 22 ताजिया का मिलान होता है। इसमें बथुआ, बखरी, सिहमा, उदा, बीएलौथ, लाटबसेपुरा, गंगापुर, बरबट्टा से 15 एवं मुफस्सिल थाने के रहीमपुर बांदे, विक्रमपुर बांदे, संग्रामपुर बांदे, बेझाडीह से अखाड़े अखारे आते है। मुसरीघरारी में दो दिन चौराहा जाम कर मुहर्रम कमिटी के सदस्य तरह तरह के हैरतअंगेज कारनामे दिखाते हैं।

मुहर्रम के नौवीं के दिन 9 से 12 एक बार और दसवीं के दिन 9 से 12 एवं शाम में 03 से 07 बजे तक दो बार चौराहे पर आवागमन पूरी तरह ठप होता है। जिससे इधर से गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट बदल दिया जाता है। ताजिया व अखाड़ा देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दूर दूर से लोग ताजिया मिलान देखने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान डीएम, एसपी समेत सभी आला अधिकारी मुसरीघरारी में मौजूद रहते हैं। विधि व्यवस्था के लिए प्रशासन भी भारी संख्या में पुलिस के जावनों की तैनाती करता है। आयोजन में हिन्दू समुदाय के लोग भी हरसंभव मदद करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

30 मिनट ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

1 घंटा ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

1 घंटा ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

3 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

8 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

9 घंटे ago