Samastipur

समस्तीपुर के इस मंदिर में शिवलिंग’ और ‘मजार’ साथ-साथ, सांप्रदायिक एकता की है मिसाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- भगवान शंकर के अतिप्रिय माने जाने वाले श्रावण माह में सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। ऐसे में समस्तीपुर जिले में ऐसा भी एक शिव मंदिर है जहां पहुंचने वाले भगवान शिव के भक्त भगवान महादेव की तो पूजा करते ही हैं, वहां स्थित शिवलिंग के दो गज दूर स्थित मजार की भी पूजा करना नहीं भूलते।

दरअसल, यह प्राचीन खुदनेश्वर धाम मंदिर समस्तीपुर जिला मुख्यलय से करीब 17 किलोमीटर दूर मैरवा में स्थित है। कहा जाता है कि खुदनेश्वरधाम सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां शिवलिंग के साथ मजार की पूजा-अर्जना की जाती है और दोनों एक ही छत के नीचे है। लोगों की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वालों की सारी मन्नतें पूरी होती हैं।

स्थानीय लोग इसे बाबा खुदनेश्वर धाम, खुदनेश्वर स्थान, खुदनेश्वर महादेव मंदिर सहित कई नामों से पुकारते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर का नाम खुदनी बीबी नाम की एक मुस्लिम महिला के नाम से रखा गया है। मंदिर के पुजारी अमित झा बताते हैं कि पहले यह मंदिर छोटा था लेकिन आज यहां भव्य मंदिर है, जहां सावन के अलावा बसंत पंचमी और शिवरात्रि में मेले का आयोजन होता है। मोरवा सहित आसपास के लोग यहां मांगलिक कार्यों के लिए भी पहुंचते है, जिसके लिए सारी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यहां आने वाले सभी लोग शिवलिंग की पूजा करने के बाद उसी नियम से मजार की भी पूजा करते हैं।

खुदनेश्ववर धाम की सेवा में जुटे प्रियरंजन झा बताते है कि इस अनोखे धाम में आने वाले लोगों की भगवान महादेव सारी मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश काल के दौरान, 1858 में नरहन एस्टेट ने इस मंदिर की नींव रखी थी। तब से अब तक यह मंदिर काफी बदल गया है। इसका विकास धार्मिक न्यास बोर्ड की देखरेख में किया गया है।

जनश्रुतियों के मुताबिक, 14वीं सदी में इस इलाके में घनघोर जंगल हुआ करता था। यहां पर मवेशियों को चराने लेकर आते थे। खुदनी बीबी नाम की एक मुस्लिम महिला भी अपनी गाय लेकर इस क्षेत्र में आती थी। खुदनी बीबी गाय चराकर घर लौटती थी, तब गाय से दूध निकालने के समय दूध नहीं निकलने लगा।

गाय के दूध नहीं देने से खुदनी बीबी परेशान हो गई और परिवार वाले भी इस पर कई आरोप लगाने लगे। एक दिन गाय चराने के क्रम में उसने देखा कि उसकी गाय एक निश्चित जगह पर खड़ी होकर अपने थन से दूध गिरा रही है। उस रात उसके सपने में खुद महादेव आए। भगवान ने खुदनी बीबी से कहा कि उसने जंगल में जो भी देखा, वह किसी को न बताए।

खुदनी बीबी ने अपने परिवार को ये बात बता दी। संयोगवश उसी रात खुदनी बीबी का निधन हो गया। परिवार के लोग दफनाने के लिए उसी जगह पर जंगल में गए, जहां गाय हर रोज अपना दूध गिराया करती थी। कब्र खोदने के दौरान कुदाल शिवलिंग से टकराई। इसके बाद उस जगह से दक्षिण की ओर दूसरी कब्र खोदकर खुदनी बीबी को दफन कर दिया। तब से यह स्थान खुदनेश्वर धाम के रूप में प्रसिद्ध होने लगा।

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल खुदनेश्वर स्थान आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की गई, लेकिन अब तक उस घोषणा को मूर्त रूप नहीं दिया गया, जिससे इस धाम को जितनी प्रसिद्धि मिलनी चाहिए थी, नहीं मिल पाई है। फिर भी स्थानीय इलाके सहित आसपास के जिले के लोगों के लिए यह बड़ा आस्था का केंद्र है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago