Samastipur

मोहिउद्दीननगर में दो मासूम बच्चे व एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी में डूबने से एक किशोर व दो बच्चों की मौत हो गयी। पहली घटना बोचहा गांव के पास रिंग बांध के पास की है। मृतक इसी थाने के परसिया गांव के ठगन महतो का पुत्र अनिल महतो (32 वर्ष) बताया गया है। घटना के बाद जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अनिल अपने कुछ मित्रों के साथ बोचहा गांव में रिंग बांध के पास गंगा नदी में स्नान करने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर जुटे ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे मोहिउद्दीन नगर पीएससी लेकर गये वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

मोहिउद्दीननगर के सुल्तानपुर दियारा गांव में भी दो डूबे :

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दियारा गांव में गंगा नदी की आई बाढ़ के पानी में डूब कर भी दो की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर गांव के रंजीत सिंह के 14 वर्षीय पुत्र संस्कार कुमार उर्फ आर्यन और इसी गांव के राजकुमार राय के 10 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण दियारा इलाके के निचले क्षेत्र में गंगा नदी का पानी भर गया है। तीसरे पहर सुल्तानपुर गांव के मंगल कुमार, संस्कार उर्फ आर्यन एवं एक अन्य बच्चा घर के पास ही गंगा नदी के पानी में स्नान करने लगे। लोगों ने बताया कि इसी दौरान मंगल डूबने लगा। डूब रहे मंगल को देख संस्कार उर्फ आर्यन उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा तो वह भी पानी में डूब गया। इस दौरान तीसरे बच्चे ने शोर मचाते हुए घर में जाकर जानकारी दी। हालांकि जब तक गांव से लोग दौड़कर पहुंचे तब तक दोनों बच्चे की डूबकर मौत हो गई थी। बाद में लोगों ने करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद दोनों का शव बाहर निकाला।

बुझ गया दो घरों का चिराग इकलौता था संतान :

बताया गया है कि संस्कार और मंगल अपने -अपने घर का इकलौता संतान था। दोनों की मौत के बाद दोनो के घर का चिराग बुझ गया। संस्कार और मंगल दोनों के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी मां घर पर रहकर खेतीबारी देखती है। इस घटना के बाद दोनों परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

30 मिनट ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago