समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- मोहिउदीननगर थाना क्षेत्र के भदैया गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम पुत्र की गर्दन पर गड़ासा से वार कर दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पहुंचे पड़ोसी बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पुत्र की गड़ासे से वार कर हत्या करने वाला पिता कुंदन सहनी मंगलवार की शाम नशे की हालत में घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से उलझ गया। जिससे दोनों में विवाद होने लगा। उसी बीच कुंदन गड़ासा लेकर पत्नी को काटने के लिए दौड़ा।
इससे डर कर पत्नी भाग गई। उसके बाद कुंदन ने बगल में सो रहे अपने अबोध पुत्र के गर्दन पर ही गड़ासा से वार कर दिया। उसके बाद घर से भाग निकला। जब उसकी पत्नी घर आई तो पुत्र को लहूलुहान अवस्था में देख चिल्लाने लगी।
उसकी आवाज पर जुटे पड़ोसियों बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच उसकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पति व पत्नी में विवाद को लेकर घटना हुई है, वहीं कुंदन फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…