Samastipur

समस्तीपुर में गरीबी से जूझ रहा परिवार लोन चुकाने के लिए खून बेचने पहुंचा ब्लड बैंक, स्वयं सहायता समूह से लिए थे 35 हजार रुपये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर (IANS) :- खून बेचकर लोन चुकाने का हैरान करने वाला मामला समस्तीपुर जिले में सामने आया है। गरीबी और लाचारी से जूझ रहा एक परिवार शुक्रवार को अपना खून बेचने के लिए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के वारिसनगर प्रखंड की रहने वाली गुलनाज देवी ने किसानी-खेती के लिए स्वयं सहायता समूह के जरिए एक बैंक से 35 हजार रुपये कर्ज लिए थे।

हालांकि, खेती से हो रही आमदनी से पूरे परिवार का पेट पालना भी मुश्किल था। बैंक का लोन चुकाना तो दूर की बात थी। परिवार पर लोन की किश्त जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित महिला गुलनाज देवी ने बताया कि मैंने अपने पति के साथ मिलकर पैसे कमाकर लोन चुकाने की हर संभव कोशिश की। रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार भी मांगा, लेकिन किसी ने हमारी मदद नहीं की।

दुर्दशा सुनकर ब्लड बैंक के कर्मी हुए हैरान

महिला ने बताया कि फिर हमारे मन में लोन की किश्त जमा करने के लिए खून बेचकर कुछ पैसे कमाने का ख्याल आया। शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंची। यहां ब्लड बैंक के अधिकारियों ने जब गुलनाज और उनके पति की दुर्दशा के बारे में सुना, तो स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

समस्तीपुर के वारिसनगर ब्लॉक कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से ऐसी घटना के बारे में पता चला है। अधिकारियों ने हमें सूचित किया है, लेकिन हमें पीड़ितों की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है। हम परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago