समस्तीपुर : समस्तीपुर में सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर घंटों प्रदर्शन किया। 9 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा- पटना मुख्य मार्ग को समाहरणालय गेट के पास जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारीओ ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2005 में आशा कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया था। तब से सरकार इनके साथ दोहरा रवैया अपना रही है। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी सेवक घोषित किया जाय और उन्हें 21 हजार रुपये मानदेय दी जाय। अगर सरकार उनकी मांग नही मानती है तो आगे चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…
बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…