Samastipur

छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाने के लिए समस्तीपुर जिले के 40 हाई स्कूलों में आधार मशीनें होंगी इंस्टॉल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के 40 हाई स्कूलों में आधार मशीनें इंस्टॉल होंगी. यहीं बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर आधार मशीन इंस्टॉल करने के लिए विद्यालयों का चयन करते हुए इसकी जानकारी एचएम को दी है। अब एचएम के स्तर से इन स्कूलों में 20 एमबीपीएस की लीज लाइन की व्यवस्था की जाएगी।

यह बीएसएनएल या किसी अन्य नेटवर्क का होगा ताकि मशीन का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सके। वहीं कंप्यूटर जानकार का चयन कर उसका मोबाइल नंबर डीपीओ को उपलब्ध कराना है। इन डाटा ऑपरेटर को आधार निदेशालय में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसको लेकर डीईओ मदन राय ने निर्देश जारी किया है।

समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत प्रभावती राम दुलारी उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, वारिसनगर में बीटी इंटर स्कूल किशनपुर, उच्च विद्यालय वारिसनगर, एसएस उच्च विद्यालय मुक्तापुर, खानपुर में उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा, उच्च विद्यालय हांसोपुर, मोरवा में उच्च विद्यालय तिसवारा सूर्यापुर, उच्च विद्यालय बाजितपुर करनैल,

सरायरंजन में उच्च विद्यालय रुपौली, उच्च विद्यालय अख्तियारपुर खजुरी, ताजपुर प्रखंड में उच्च विद्यालय ताजपुर, उच्च विद्यालय बाघी, पूसा में इंटर उच्च विद्यालय पूसा, सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा, उजियारपुर प्रखंड में राजकीयकृत उच्च विद्यालय बेलामेघ, हदरीश नारायण उच्च विद्यालय बेलारी,

रोसड़ा में उच्च विद्यालय बैधनाथपुर, एचबीएन उच्च विद्यालय रोसड़ा, हसनपुर में एनआईएसएम उच्च विद्यालय हसनपुर रोड, उच्च विद्यालय मालदह, बिथान प्रखंड में पीएसपी उच्च विद्यालय बिथान, आर उच्च विद्यालय सोहमा, विभूतिपुर में बालिका उच्च विद्यालय सिंघियाघाट,

उच्च विद्यालय समर्था, शिवाजीनगर में उच्च विद्यालय बल्लीपुर, उच्च विद्यालय शिवाजीनगर, सिंघिया में केजी एकेडमी, बीएनबी उच्च विद्यालय बंगरहट्टा, पटोरी में जीबी उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी, उच्च विद्यालय धमौन पटोरी,

मोहनपुर में गोनरदास उच्च विद्यालय बिनगामा, श्री शंकर इंटर विद्यालय रसलपुर, एमएफडीएसएच विद्यालय बघला, मोहिउद्दीनगर में बीआरबी उच्च विद्यालय अंदौर, उच्च विद्यालय मोहिउद्दीनगर, दलसिंहसराय में छत्रधारी इंटर स्कूल, इंटर उच्च विद्यालय बंघारा, विद्यापति उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर, उच्च विद्यालय बढ़ौना विद्यापतिनगर में आधार केंद्र खोला जाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago