समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर कर्नैल पंचायत चौक पर उचक्कों ने एक वृद्ध को चकमा दे पांच हजार रुपये गायब कर दिया। यह घटना बुधवार शाम की बताई गई है। बताया गया है कि उचक्कों ने वृद्ध के सिर पर रंग डालने के बाद उलझाने के बाद उनकी कमर से बटुआ निकाल लिया। उसमें पांच हजार रुपए थे।
पीड़ित वृद्ध की बाजितपुर के वार्ड संख्या-2 निवासी राजवल्लभ राय के रूप में पहचान की गई है। पीड़ित वृद्ध ने इस संबंध में हलई ओपी में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि कौआ चौक स्थित बैंक की शाखा से रुपये निकालने के बाद अपने गांव बाजितपुर आये। पूर्व से बैठे युवकों ने सिर पर कई पुड़िया लाल रंग उड़ेल दिया। आंखों में लाल रंग लगने से बेचैन वृद्ध पानी से जब तक सिर और आंखों को साफ करते तब तक युवकों ने उनकी कमर में रखे बटुए से पांच हजार रुपए निकाल लिया। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…