Samastipur

डीएम ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की, वीसी के माध्यम से जुड़े थे प्रखंड के सभी पदाधिकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- कलेक्ट्रट स्थित वीसी रूम में सोमवार को डीएम योगेन्द्र सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। वहीं वीसी के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा में सभी प्रखंडों के सभी पदाधिकारी व कर्मी अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय से जबकि वरीय पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय से जुड़े हुए थे। वहीं जिलास्तरीय पदाधिकारी वीसी रूम में मौजूद थे।

इस अवसर पर डीएम ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को प्रत्येक बुधवार को प्रतिवेदन भेजने को कहा गया गया। वहीं दैनिक स्तर पर किए जा रहे कार्य की प्रगति के आधार पर उपलब्धि की गणना करते हुए नो वर्क-नो पे के सिद्धांत पर दैनिक कार्य के अनुरूप ही वेतन भुगतान का निर्देश दिया गया।

वहीं मनरेगा कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रतिवेदन तैयार करने व उसका अनुपालन का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिला में विभिन्न स्तर पर चल रहे पौधरोपण की समीक्षा की गई जिसमें सभी विभाग को मिलकर 14,63,410 पौधरोपण का लक्ष्य लिया गया। बताया गया कि इसकी आपूर्ति वन विभाग, जीविका नर्सरी व निजी नर्सरी के माध्यम से कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago