Samastipur

समस्तीपुर: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक एजेंसी दिलवाने के नाम पर युवक कर रहा था ठगी, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नामचीन बाइक कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी एवं एजेंसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान बगल के ही सीमावर्ती जिले बेगूसराय के मंसूरचक थाने अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के मोहनपुर निवासी शिवजी पोद्दार के पुत्र संजीव कुमार उर्फ हिटलर के रूप में की गई है।

संजीव पर मंसूरचक थाने में विभिन्न आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज है। संजीव पर दलसिंहसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करानेवाले सुनील केजरीवाल ने बताया कि डैनी पगड़ा स्थित बाइक एजेंसी में आकर आरोपी वीडियो कॉल के माध्यम से युवाओं के साथ मीटिंग कर रहा था। वह हाजीपुर, तेघड़ा, जंदाहा और दलसिंहसराय में बाइक एजेंसी का मालिक होने का दावा कर रहा था।

आरोपी की गतिविधियों पर शक होने पर प्रबंधक व कर्मियों ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके ठगी की बात सामने आयी। इसके बाद पुलिस को सूचित कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। बताते हैं पुलिस पूछताछ में संजीव ने अन्य जिलों में भी ठगी की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago