Samastipur

दलसिंहसराय थाना के महज कुछ ही दूरी पर व्यवस्यायी से उसके घर के गेट पर ही हथियारबंद बदमाशों ने दो लाख रुपए लूटे 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के सबसे पॉश क्षेत्र मारवाड़ी धर्मशाला रोड स्थित डाबर एजेंसी के व्यवसाई के घर के गेट पर पहले से घात लगाए बदमाशो ने हथियार के बल पर दो लाख रूपए सहित स्कूटी बाइक और लैपटॉप लूट कर फरार हो गया है। बताया जाता है व्यवसाई गुदरी रोड स्थित डाबर कंपनी शंकर आयुर्वेदिक एजेंसी बंद कर व्यवसाई मारवाड़ी बाजार वार्ड संख्या-12 निवासी रामनाथ केजरीवाल के पुत्र राजेश केजरीवाल उर्फ डब्बू अपने घर आए थे।

रात के करीब 8.45 बजे के करीब जैसे से वह अपनी स्कूटी लगाकर घर का दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाए तभी उनके घर के पास पहले से घात लगाए दो की संख्या में बदमाशो ने हथियार के बल पर बैग लूट लिया। बैग में दो लाख रुपए के साथ एक लैपटॉप और दुकान की कागजात थे। भागने के दौरान बदमाशो ने व्यवसाई की स्कूटी भी लूट कर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशो ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी किया है।

घटना की सूचना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। सबसे बड़ी बात यह हुई कि बदमाशो ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना के महज कुछ ही दूरी इस तरह की लूट की घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से निकल जाते है। इधर बीच बाजार और थाना के पीछे व्यवसाई के घर के पास हुई लूट की घटना से व्यवसाई ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago