Samastipur

समस्तीपुर में दहेज के महज 51 हजार रुपये के लिए विवाहिता की ह’त्या! श्मशान घाट से शव किया गया बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़िया पोखरी हाजीगंज गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी। लड़की के परिजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही चकमेहसी पुलिस ने श्मशान घाट से विवाहिता के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।

मृतक विवाहिता की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के डढ़िया पोखरी हाजीगंज निवासी संतोष राम की पत्नी अंजली कुमारी बताई गई है। वह पटोरी जिले धनुखि वसंत के लक्ष्मी राम की पुत्री थी। जिसकी शादी एक वर्ष पहले संतोष राम के साथ की गयी थी।

अंजली की मां सुशीला देवी ने बताया कि पिछले 2 महीने से दहेज के बकाया 51 हजार की राशि की मांग की जा रही थी। जिसके नहीं देने से उनकी बेटी के साथ ससुराल में मारपीट की घटना की जा रही थी। सुशीला देवी ने बताया कि 4 जुलाई को फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी की तबीयत काफी खराब है।

इसकी सूचना पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंची, तो अंजली की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने अंजली के शव श्मशान घाट में ले जाकर दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। मना करने के बावजूद भी वह लोग उनकी बेटी को चिता पर लिटा चुके थे।

फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की के ससुराल वाले भी घर छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर, अंजलि की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर अंजलि के रिश्तेदारों की भीड़ सदर अस्पताल में जमा हो गई। अंजलि के शव के साथ लिपटकर परिजन रो रहे थे। जिसे देख अन्य लोग भी भावुक हो उठे। परिजनों का कहना था कि उसके पति बाहर रहते हैं।

घर पर ससुराल वाले के द्वारा मारपीट की जा रही थी। इसी दौरान दहेज की राशि की भी मांग की गई। दहेज की बकाया नहीं देने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

13 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

20 घंटे ago