समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगार चौक स्थित बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगार पंचायत के वार्ड 10 निवासी हरेकृष्ण गिरी के पुत्र अरुण गिरी (30) के रूप में की गई है। मृतक के शव को हाजीपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद खोजकर नदी से बाहर निकाला। बताया गया है कि युवक बुधवार सुबह नदी किनारे शौच करने को लेकर गया था। बाद से वह वापस नहीं लौटा।
इससे परिजनों को उसके नदी में डूबने की आशंका हुई। बाद में लोगों ने नदी किनारे से लेकर अन्य जगहों पर उसकी तलाश की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चलने बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व सीओ को दी। सीओ नेहा कुमारी की पहल पर हाजीपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने धंटो नदी में खोजबीन कर युवक के शव को भारी मशक्कत के बाद में पानी से बाहर निकाला।
इसके बाद में परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक के शव को अंगारघाट पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। इधर युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…