Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर युवक की मौ’त, SDRF की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला श’व

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगार चौक स्थित बूढ़ी गंडक नदी में बुधवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंगार पंचायत के वार्ड 10 निवासी हरेकृष्ण गिरी के पुत्र अरुण गिरी (30) के रूप में की गई है। मृतक के शव को हाजीपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद खोजकर नदी से बाहर निकाला। बताया गया है कि युवक बुधवार सुबह नदी किनारे शौच करने को लेकर गया था। बाद से वह वापस नहीं लौटा।

इससे परिजनों को उसके नदी में डूबने की आशंका हुई। बाद में लोगों ने नदी किनारे से लेकर अन्य जगहों पर उसकी तलाश की‌। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चलने बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व सीओ को दी। सीओ नेहा कुमारी की पहल पर हाजीपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने धंटो नदी में खोजबीन कर युवक के शव को भारी मशक्कत के बाद में पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद में परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक के शव को अंगारघाट पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। इधर युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago