समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पंजाबी कॉलोनी मुहल्ला स्थित सिनेमा हॉल कारोबारी के यहां गत वर्ष हुए डाका कांड में पुलिस ने घटना के करीब 7 महीने बाद सीतामढ़ी जिले में छापेमारी कर डाका के दौरान लूटे गये पांच सोने का सिक्का और लूट की राशि में से एक लाख बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमें एक सोना खरीदने वाला भी बताया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान सीतामढ़ी जिले के कंग्सा बेलसंड गांव के लाल बहादुर शाह के पुत्र संजीव कुमार उर्फ बंठा व इसी गांव के लालदेव शाह का पुत्र संजीव शाह के रूप में की गई है।
एसपी विनय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 6 दिसंबर की रात हुई इस डकैती कांड में पूर्व में भी 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पूछताछ के आधार पर इन दोनों अपराधी का नाम भी सामने आया था, जिसकी गिरफ्तारी बांकी थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे लोग अपने घर पर छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से डकैती के दौरान गायब पांच सोने के सिक्के के अलावा एक लाख रुपए भी बरामद की।
शहर के पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित भोला टॉकीज नामक सिनेमा हॉल के कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने करीब 30 लाख का गहना समेत नगद राशि आदि की लूट कर ली थी। पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। पूर्व में भी पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर इस कांड का सफल उद्भेदन भी किया था। जबकि सोना बेचने वाले बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…