Samastipur

हसनपुर में सोये अवस्था में घर के दरवाजे पर सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुल्हारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 में बदमाशों द्वारा सोये अवस्था में एक शख्स के गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार फुल्हारा पंचायत के रहने वाले शंभू अपने दरवाजा पर सो रहे थे, सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी घर से निकली तो शंभू खून से लथपथ मिले। इसके बाद परिजनों को उसनें बुलाया जिसके बाद उसे आनन-फानन में घायल को हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर बेगूसराय के लिये निकले लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव लेकर आ गये।

बताया गया है कि मृतक शंभू बाहर रह मजदूरी करता था और पूरे परिवार का पालन पोषण किया करता था। घटना की सूचना पर हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती भी घटनास्थल पहुंची व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

5 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

13 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

21 घंटे ago