समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में वार्ड पार्षद के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या-3 की है। जहां वार्ड-5 के वार्ड पार्षद रामबाबू महतो के नाबालिग भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चौधरी महतों के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है।
इधर हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगो को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने नाना के घर से भोज खाकर लौट रहा था।
इस दौरान चोरी के आरोप में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिस कारण किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि पहले किशोर की बुरी तरह पिटाई की गई फिर करेंट लगा कर उसकी हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…