Samastipur

आर एल महतो कॉलेज ने B.Ed. फाइनल वर्ष के परिणाम में लहराया परचम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- स्थानीय राम लखन महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के बीएड कोर्स सत्र 2021-23 के वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा बुधवार को घोषित किया कर दिया गया। इस रिजल्ट में अपना परचम लहराते हुये महाविद्यालय की प्रशिक्षु अनुपम कुमारी ने 90% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कृति कौशल ने 89.23% अंक लेकर द्वितीय स्थान, नेहा कुमारी ने 89.08% अंक लेकर तृतीय स्थान, सौरभ सुमन ने 88.92% अंक लेकर चतुर्थ स्थान व चाँदनी कुमारी ने 88.77% अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय टॉप टेन में शामिल अन्य प्रशिक्षुओं में निधि कुमारी ने 88.62%, पूजा कुमारी ने 88.46%, भगवान दास एवं खुशबू कुमारी ने 88.31%, अविनाश चंद्र ने 88%, मंजू कुमारी ने 87.69% का प्राप्तांक हासिल कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावे 77 प्रशिक्षुओं ने 80% से ऊपर अंक लाकर जिले में इतिहास रच दिया। वहीं शेष अन्य सभी प्रशिक्षु भी प्रथम श्रेणी के साथ डिक्सटेंशन अंकों से उत्तीर्ण हुए।

परीक्षाफल में मिली सफलता पर महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दिया। वहीं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों के मनोबल को ऊंचा उठाने में सहायता प्रदान करती हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. बकर जाफिर ने कहा कि परीक्षा में परिश्रम से ही सुख और समृद्धि के अंकुर फूटते हैं, इसीलिए परिश्र के साथ अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहें। महाविद्यालय टॉपर अनुपम कुमारी ने बताया कि वो रिजल्ट से काफी खुश है।

अनुपम ने कहा कि मैंने परीक्षा की तैयारी अच्छे ढंग से किया था। मेरा परीक्षा का परिणाम माता-पिता का आशीर्वाद एवं महविद्यालय के सारे असिस्टेंट प्रोफेसर के अथक परिश्रम एवं कुशल मार्गदर्शन के द्वारा ही हो पाया है। मौके पर महाविद्यालय के केशव कुमार चौधरी, बकर जाफिर, सत्यम, निर्मल कुमार चंचल, चंदा कुमारी, मुकेश कुमार राय, पल्लव कुमार पारस एवं रूपक कौशल ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

22 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago