Samastipur

समस्तीपुर शहर के काशीपुर में मोबाइल मैकेनिक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, पत्नी ने पति के तीन-तीन महिला मित्र पर हत्या के लगाए आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक कमरे से मोबाइल मैकेनिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया फांसी लगने से मृत्यु मानकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में मोबाइल मैकेनिक के साथ रह रहे एक महिला मित्र को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहित निवासी महबूब हसन के पुत्र बाबू रेयान सईद के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस संबंध में सदर अस्पताल में मौजूद मृतक की पत्नी आलिया खान ने अपने पति के हत्या की बात कही है। जिसमें उसनें अपने पति के 3 महिला मित्रों पर ही हत्या करने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक का कई युवतियों से अवैध संबंध था। भाड़े के मकान में जहां मृतक मोबाईल मैकेनिक रहता भी वहां भी वह एक महिला मित्र के साथ रहता था। पुलिस उक्त युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

23 घंटे ago