Samastipur

जलाभिषेक को लेकर दूसरी सोमवारी पर समस्तीपुर के शिवालयों में उमड़ी भीड़, अहले सुबह से ही मंदिरों में किया जा रहा है जलाभिषेक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सावन की दूसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कड़ी में थानेश्वर स्थान, विद्यापतिनगर व खुदेश्वरधाम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

मन्दिरो में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला और पुरुषों की अलग अलग बैरिकेडिंग की गई है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में महिला व पुरूष पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। ताकि जलाभिषेक में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नही हो सके।

इन शिवालयों में भले सुबह चार बजे से ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण मंदिर का पट खोल दिया गया था। उसके बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। प्रशासन की ओर से मन्दिर के बाहर से लेकर अंदर तक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जलाभिषेक करने वालो में महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस कड़ी में बेगूसराय जिला के झमटियाघाट से सैकड़ों श्रद्धालु जलाभिषेक कर कर थानेश्वर मंदिर, विद्यापति नगर एवं खुदनेश्वर धाम में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।

भोले बाबा की पूजा करने के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर स्थित पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर धागा बांध अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। देर शाम तक जलाभिषेक जारी रहेगा। रात में बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

सोमवती अमावस्या को लेकर भी महिला श्रद्धालुओं की काफी संख्या मंदिरों में देखी गई। मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष के नीचे महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवती अमावस्या को लेकर सोमवारी का व्रत भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

9 मिनट ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

19 मिनट ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

52 मिनट ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

10 घंटे ago