Samastipur

चॉकलेट चोरी के आरोप में किशोर की बांधकर पिटाई मामले में पुलिस ने मुखिया पति को किया गिरफ्तार, उसी के शह पर बांधकर की गई थी पिटाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माहे गांव में चॉकलेट चोरी के आरोप में पिछले दिनों एक किशोर की खंभे से बांधकर पिटाई और उस पर पानी का फोर्स मारे जाने के मामले में मुखिया पति दिलीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि चॉकलेट चोरी के आरोप में किशोर की पिटाई और अमानवीय व्यवहार के मामले में दुकानदार मोती शाह और उसके पुत्र अमरदीप शाह के अलावा मुखिया पति दिलीप सिंह को भी आरोपित किया गया था। पुलिस ने बीते रात उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे आज जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त मुखिया पति पर पहले से ही कई संगिन मामले दर्ज हैं।

मुखिया पति पर क्या है आरोप :

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मुखिया पति को पंचायत के लिए बुलाया गया था लेकिन वह पंचायत कराने के बजाय युवक को जुर्माना लगाया जिसके एवज में दुकानदार और उसके पुत्र ने किशोर को बांध डाला और करीब 1 घंटे तक पिटाई की। साथ ही उसके चेहरे पर मोटर के पानी का लगातार फोर्स मारा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे, लेकिन किसी ने भी किशोर को नहीं बचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो :

किशोर की बांधकर पिटाई के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में माहे गांव के दुकानदार मोती साह और उसके पुत्र अमरदीप कुमार के अलावा पंचायत के मुखिया पति दिलीप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्काल दुकानदार और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

10 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago