समस्तीपुर :- सरकारी अस्पतालों में संचालित 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गयी। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही एंबुलेंस सेवा भी बहाल हो गयी। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। एंबुलेंस कर्मियों ने डीएम को हड़ताल समाप्त करने के संबंध में आवेदन दिया है।
डीएम को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पीडीपीएल के प्रतिनिधि एवं एंबुलेंस कर्मचारी संघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। संघ ने कहा कि यदि एजेंसी लिखित समझौता का पालन नहीं करेगी तो फिर से एंबुलेंस कर्मी हड़ताल करने को बाध्य होंगे। मौके पर अध्यक्ष भोला कुमार, रमण कुमार झा, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, भारत भूषण कुमार, नवल कुमार आदि ने हस्ताक्षर किया है।
समस्तीपुर : जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी और मैदान…
समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…