Samastipur

समस्तीपुर में महज 1 रूपये के चॉकलेट के लिए नाबालिग को 9 घंटो तक रस्सी से बांधकर बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 16 वर्ष के एक नाबालिग को रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। इस दौरान उसके उपर पाइप से पानी की तेज बौछार भी की गयी।

बताया जाता है कि यह वीडियो सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे गांव का है जिसमें 1 रूपये की चॉकलेट के लिए 16 साल के एक नाबालिग को रस्सी से बांधकर 9 घंटे तक पीटा गया। पिटाई का वजह चॉकलेट चोरी का बताया जा रहा है। इस दौरान गांव के जनप्रतिनिधि व मुखिया पति भी वहां मौजूद थे। किसी ने भी पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। हालांकि घंटों बाद राहगीरों ने इसकी सूचना समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी को दी तब आनन-फानन में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच उसे छुड़ाकर घर भेज दिया।

वहीं पीड़ित नाबालिग का बताना है कि देर रात 12-1 बजे फिर पुलिस उसके घर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। जहां उसे कुछ दवा देकर फोटो खिंचावा लिया गया और एक आवेदन पर उसके परिजनों से अंगुठे का निशान ले लिया गया।

सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस शाम के 6:00 बजे पहुंची और वहां से छुड़ाकर उसे घर भेज दिया। लेकिन फिर देर रात 1:30 बजे में पुलिस पीड़ित के घर पहुंची है और उसे इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाती है। जब पुलिस घटनास्थल से छुड़ाया तो वह उसी समय इलाज क्यों नहीं कराया? युवक को मारने का आरोप सिंघिया थाना क्षेत्र के माही गांव निवासी दुकानदार मोती साहू के उपर लगा है।

पीड़ित नाबालिग ने बताया कि वह दुकान पर स्वीट सुपारी खरीदने के लिए गया था। तभी उसे चॉकलेट के चोरी के आरोप में फंसा कर उसकी पिटाई कर दी गयी। उसका बताना है कि उसे 9:00 बजे सुबह से लेकर शाम 6:00 बजे तक बांधकर पिटाई की गई। उस दौरान पंचायत के मुखिया पति दिलीप सिंह भी वहां मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने उसे बचाने के बदले उसे मारने की बात करते रहे। वहीं इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी का बताना है कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। रोसड़ा एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है। आरोपी के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago