समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 21-25 जून का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम में बदलाव आ सकता है। अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों में हल्की से माध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं आकाशीय बिजली के साथ तेज हवा चल सकती है।
बताया गया कि इस दौरान 10-12 किलोमीटर की रफ्तार से आगामी दो दिनों तक पछिया व उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75-80 व दोपहर में 40-45 फीसदी रहने की संभावना है। बताया गया कि इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में लोगों को हीट वेव व लू से राहत मिलेगी। वहीं सुबह-शाम आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 व न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा।
वैज्ञानिक ने उच्च तापमान व अनावृष्टि को देखते हुए खड़ी फसलों में नमी की कमी दूर करने के लिए बारिश नहीं होने तक सिंचाई करने की सलाह दी है। वहीं खरीफ प्याज की नर्सरी गिराने, बरसाती सब्जी की बुआई के लिए खेत तैयार करने, आम व लीची लगाने के लिए खोदी गई जमीन में खाद देने, लीची के बागान में जोताई कर खाद देने व पशु चारा के लिए ज्वार, बाजरा व मक्का की बुआई करने की सलाह दी है।
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…