समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में हीट वेव चल रही है। गर्म पछिया हवा और लू चलने के कारण दिन चढ़ने के साथ ही लोग घरों के अंदर दुबकने लगे हैं। जिले में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। तापमान अभी और बढ़ने की संभावना है।
अगले दो- तीन दिनों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार करने की उम्मीद है। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि अभी लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। मानसून के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 15 जून तक बिहार में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। अगर मानसून में देरी हुई तो गर्मी और बढेगी।
दोपहर में 12-15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही गर्म पछिया हवा के कारण लू चल रही है। ऐसी स्थिति में जरूरत हो तो ही घर से निकले। लू लगने से लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटा के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियश रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिेकार्ड किया गया। इस दौरान 8.2 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चली। दोपहर 2 में सापेक्ष आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई जबकि सुबह सात बजे 27 फीसदी रिकार्ड किया गया।
हीट वेव के कारण लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, खांसी के साथ ही डायरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। खासकर बच्चे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। सदर अस्पताल में पीकू वार्ड में शनिवार को हीट वेव कारण बीमार 15 बच्चों को भर्ती कराया गया। बच्चों में दस्त की शिकायत थी। वहीं तीन लोग सड़क पर चलते हुए बेहोश हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…