Samastipur

समस्तीपुर में शराब मामले में जब्त ट्रक से सड़े-गले अवस्था में अज्ञात महिला का शव बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवर ब्रिज के पास जब्त ट्रक में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली। ट्रक में बुजुर्ग महिला की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जब्त ट्रक में महिला की लाश मिलने की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना में शराब मामले में जब्त ट्रक को ओवरब्रिज के साइड में सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। यह ट्रक काफी दिनों से सड़क किनारे खड़ी थी। बताया जाता है कि ट्रक की नीलामी होनी थी। इसको लेकर जब खरीदार ट्रक देखने पहुंच तो ट्रक में महिला की लाश मिली।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई। मगर देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि कई दिनों पहले ही महिला की मृत्यु हुई होगी। जिसके कारण शव से बदबू भी आ रही है। नगर थाना व मुफस्सिल थाने की बाउंड्री के पीछे शव मिला है।

वहीं नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि यह ट्रक मुफस्सिल थाना के द्वारा जब्त किया गया था। इसमें शव होने की सूचना मिलने पर मामले की जांच की गई। एक बुजुर्ग महिला की लाश है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं शव की पहचान के लिए 72 घंटे इसे सुरक्षित रखा जाएगा। 72 घंटे में शव की पहचान नहीं होने पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

4 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago