समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ पर DPO माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रोहित रौशन तथा DPO समग्र शिक्षा मानवेंद्र कुमार राय ने सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं में भाषा एवं गणित के बुनियादी कौशल के सम्वर्धन हेतु “समर कैंप 2023” के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान DPO ने बच्चों एवं शिक्षा सेवक से समर कैंप को सफल बनाने का आवाह्न किया।
विशेष रुप से बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस गर्मी की छुट्टी में खेल-खेल में भाषा एवं गणित को सीखना है और प्रत्येक कार्य दिवस को केंद्र पर उपस्थित होना है। गर्मी की छुट्टियों में बाल प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से यह शुरू किया जा रहा है। DPO समग्र शिक्षा ने अपने संबोधन में समर कैंप को रुचिकर बनाने तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को खाली पेट नहीं रहने की नसीहत दी।
मौके पर एसआरपी साक्षरता मधुरेन्द्र दत्त शर्मा, बीआरपी अंजनी तिवारी, शिक्षा सेवक सीताराम रजक, विनोद कुमार (प्रखंड नोडल प्वाइंट पर्सन), नरेश महतो, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत अन्य मौजूद थे। बता दें कि शिक्षा विभाग एवं प्रथम संस्था के संयुक्त प्रयास से दिनांक 1 जून से 30 जून तक शिक्षा सेवक/ तालिमी मरकज /जीविका के स्वयं सेवक शिक्षक एवं कई अनेक संस्था के स्वयं सेवकों के द्वारा कक्षा 6 एवं 7 के चयनित बच्चों को भाषा एवं गणित की बुनियादी कौशलों का सम्वर्धन किया जाना है।
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…