समस्तीपुर :- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे ने समस्तीपुर से अमृतसर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 06 जून से मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर के रास्ते समस्तीपुर-अमृतसर-समस्तीपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05273 समस्तीपुर- अमृतसर समर स्पेशल 06 जून से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर 00.05 बजे मुजफ्फरपुर, 01.40 बजे हाजीपुर 03.10 बजे छपरा रूकते हुए गुरूवार को 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 05274 अमृतसर – समस्तीपुर समर स्पेशल दिनांक 08 जून से 29 जून तक प्रत्येक गुरूवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे छपरा, 12.10 बजे हाजीपुर, 13.15 बजे मुजफ्फरपुर तथा 15.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन को अप एवं डाउन दिशा में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर रूकेगी। इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 15, साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…
समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…