Samastipur

समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित निजी इमरजेंसी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद भारी बवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पशु अस्पताल के नजदीक तनिष्क शो रूम के सामने स्थित एक इमरजेंसी अस्पताल में इलाज के नाम पर दो दिनों से महिला मरीज का शव आईसीयू में रख इलाज के नाम पर पैसे उगाही का आरोप लगा परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान उन लोगों को मरीज से मिलने तक नहीं दिया जाता था। इसके बाद शक होने पर परिजनों ने नगर पुलिस को बुलाकर आईसीयू खुलवाया तो उक्त मरीज का शव बरामद हुआ।

मामला शहर के मोहनपुर रोड स्थित रेणू ईमरजेंसी अस्पताल का है जहाँ पारिवारिक कलह से बीमार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी इंद्रजीत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी प्रिति कुमारी को 3 जून को भर्ती कराया गया था। जहां परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः 5 जून को उसकी मृत्यु हो गई लेकिन भारी भरकम बिल बनाने के कारण परिजनों से मरीज की मृत्यु को छिपाया गया।

इसी बीच चिकित्सक ने 98 हजार का बिल थमाकर पैसा जमा करने का कहा। लेकिन जब परिजनों ने मरीज से मिलने की मांग रखी तो अस्पताल कर्मियों द्वारा आनाकानी जाने लगी। शक होने पर हो- हंगामा पर उतारु परिजन नगर पुलिस को घटना की जानकारी दिया। नगर पुलिस अस्पताल पहु़ंचकर जब आईसीयू खोलबाई तो मरीज का शव बरामद हुआ। इस दौरान वहां से चिकित्सक, दवा दुकानदार, कंपाउंडर आदि फरार हो गये। आक्रोशित परिजनों द्वारा स्थानीय लोगों को ईकट्ठा कर चिकित्सक पर कारवाई की मांग को लेकर समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क जाम कर दिया गया। नगर पुलिस द्वारा कारवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

36 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

2 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

9 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

16 घंटे ago