समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में भीषण गर्मी (Heat wave) को देखते हुए जिले के सरकारी एवं गैरसरकारी, अनुदानित विद्यालय और मदरसा में आगामी 24 जून तक शैक्षणिक कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इससे संबंधित आदेश शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य व जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस आदेश का अगर कोई भी विद्यालय के प्राचार्य अवहेलना करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस आदेश की कॉपी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रकाशित की गई है ताकि विद्यालयों को किसके लिए किसी भी तरह की संशय की स्थिति नहीं बनी रहे।
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…