Samastipur

समस्तीपुर में बारिश की कामना को लेकर इंद्र देवता को मनाने के लिए पूजा-पाठ शुरू, बसहा व भोलेनाथ की निकाली झांकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत सरसौना पंचायत के नुराचक गांव स्थित ओमेश्वर महादेव मंदिर परिसर से ग्रामीणों ने क्षेत्र के लोगों की सलामती एवं वर्षा की कामना को लेकर इंद्र देवता को मनाने के लिए सामूहिक पूजा-पाठ शुरू किया। इस दौरान लोगों ने टोली बना भजन-कीर्तन गाते हुए बसहा को सजाकर भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली।

आयोजक मंडल के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में यह परंपरा पिछले ढाई दशक से चली आ रही है। उसी परम्परा को कायम रखते हुए क्षेत्र को गम्भीर जल संकट से निजात दिलाने व भगवान इंद्रदेव को मनाकर वर्षा कराने को ले यह कार्यक्रम बारिश शुरू होने तक हर रोज अनवरत शाम में साढ़े सात बजे से नौ बजे रात्रि तक किया जाएगा। भगवान शिव को आराध्य मानकर इस महा अनुष्ठान को पूरा किया जाता है।

गांव के विभिन्न टोले मोहल्ले में यह कार्यक्रम बारी-बारी से चलता रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा उन्हें अपने पूर्वजों से मिला है। चारो तरफ पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। बिना बर्षा के कुछ भी संभव नही है। ऐसी हालत में देवराज इंद्र को मनाने के सिवा दूसरा कोई विकल्प नजर नहीं आता है। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण अपना योगदान दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

28 मिनट ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

7 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago