Samastipur

समस्तीपुर में युवक कर रहा था दूसरी शादी, ओडिशा से पहुंची पहली पत्नी, गुस्से में युवक ने बच्ची सहित 6 लोगों को पीटा, कहा- तुमने ही दी थी जानकारी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे कि कोई किसी भी परिवार के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। दरअसल एक व्यक्ति पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर रहा था। जिसकी जानकारी किसी ने पहली पत्नी को दे दी। जिसके बाद पत्नी शादी में आ गई और उसने दूसरी शादी का विरोध करते हुए शादी को रुकवा दिया।

इससे लड़के वाले गुस्से से आग बबूला हो गये और एक परिवार की ये कहकर पिटाई कर दी कि तमलोगों ने ही पहली पत्नी को दूसरी शादी की जानकारी दी है। मारपीट में 6 से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक के दूसरी शादी का विरोध करने पर लड़के पक्ष के लोगों ने मिलकर एक ही परिवार के बच्चों समेत 6 से भी अधिक लोगों को मारपीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। सभी का ईलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों में एक 4 वर्ष की बच्ची भी शामिल

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर बावनघाट वार्ड संख्या-8 के निवासी सागर सहनी का पुत्र हरिलाल सहनी गांव की ही एक लड़की से दूसरी शादी कर रहा था तभी सूचना मिलने पर पहली पत्नी ओडिशा से गांव पहुंच गई और शादी को रोक दिया। जिसके बाद हरिलाल सहनी ने गांव के एक परिवार के 6 से भी अधिक लोगों को ये कहते हुए मारपीटकर कर घायल कर दिया कि तुम लोगों ने ही मेरी पहली पत्नी को दूसरी शादी की सूचना देकर उसे बुलाया है। घायलों में एक 4 वर्ष की बच्ची रिया भी शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

13 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

27 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

2 घंटे ago