समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत औरा पंचायत के रामनगर गांव निवासी पंचायत सचिव उमा प्रकाश यादव का गुरुवार की अहले सुबह ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई। बताते चले कि जिले के सिंघिया, बिथान सहित कई प्रखंडो में उन्होंने अपना योगदान ईमानदारी पूर्वक दिया। वर्तमान में वे समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सखवा पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। 25 जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और परिजनों ने आनन-फानन ईलाज के लिए पहले समस्तीपुर सदर अस्पताल, फिर DMCH में भर्ती कराया।
इसके बाद रेफर होने पर एम्स पटना में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उमा प्रकाश यादव का कार्यकाल लगभग 3 महीने का बचा हुआ था, नियमानुसार उनके एक बच्चे को उनके नौकरी का लाभ मिलेगा। गुरुवार को गांव में उनका शव आते ही परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…