समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर रेल थाने में तैनात एक जवान की मौत गुरुवार को ड्यूटी के दौरान हो गई। मृतक जवान की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रहने वाले रूपेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिसकर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को जब्त कर जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। हसनपुर थाने के पुलिस कर्मियों का कहना है कि रूपेश रात गढ़पुरा स्टेशन पर प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अचानक उसके पीठ व सिने में दर्द उठा। वह पसीने से लथपथ हो चुका था।
सहकर्मियों के द्वारा उसे उठाकर हसनपुर पोस्ट पर लाया गया। जहां से उसे निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। बाद में उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर अच्छेलाल यादव ने बताया कि जवान की मौत प्लेटफार्म ड्यूटी के दौरान हुई है। माना जा रहा है कि जवान की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि उसके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…