Samastipur

समस्तीपुर में देसी कट्टा के साथ हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी की पुलिस ने दरवा पंचायत से एक युवक को देसी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

मामले को लेकर पटोरी एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हलई ओपी की पुलिस को सूचना मिली कि दरबा गांव में दो व्यक्ति हथियार के साथ गाली गलौज कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया जहां दोनों युवक वहां से भागने लगे।

पुलिस ने पीछा करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक अन्य युवक वहां से फरार हो गया। गिरफ्तार युवक की पहचान उसी गांव के राम इकबाल राय के पुत्र देवकांत राय के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है। वहीं फरार हुए युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

60 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

11 घंटे ago