Samastipur

समस्तीपुर में तय रूट पर ही ऑटो व ई-रिक्शा का होगा परिचालन, बगैर कोड के वाहन पकड़ाने पर होगा जुर्माना

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में ऑटो व ई-रिक्शा का परिचालन तय रूट पर ही करना होगा। सभी ऑटो व ई रिक्शा पर थानाध्यक्ष कोड लगायेंगे। बगैर कोड के वाहन को पकड़ कर जुर्माना किया जाएगा। यह बातें परिवहन व ऑटो चालक यूनियन की बैठक अध्यक्षता करते हुए महामंत्री डा. एसएमए इमाम ने कही। उन्होंने कहा कि एसडीओ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसका पालन सभी को हर हाल में करना है। सभी को यातायात संबंधी फार्म भरने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि चौक चौराहों पर रंगदारी मुद्दो को भी बैठक में उठाया गया है। इसके निदान को लेकर भी कदम उठाया जाएगा। यही नहीं बस स्टैंड संचालक की ओर से दस व बीस रूपये जो वसूला जा रहा है। इसको अविलंब बंद नहीं कराया जाता है तो आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा। मौके पर मो. हुसैन गब्बर, मो. इलियास, बीपीओ झा, प्रमोद कुमार, सुरज, अशोक राय, सुरेन्द्र राय सहित अन्य ऑटो चालक मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

29 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

7 घंटे ago