Samastipur

समस्तीपुर जिले में दवा दुकानों में जांच व छापेमारी लगातार जारी, अब फिर से 4 दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में औषधि नियंत्रण प्रशासन की दवा दुकानों में जांच व छापेमारी जारी है। इससे दवा दुकानों में मिल रही गड़बड़ियां एवं अनियमितता के कारण कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है। अब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चार दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया, वहीं दो दवा दुकानों के संचालक से जवाब तलब किया गया है।

निलंबित अवधि में दवा दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी ने बताया कि विभिन्न दवा दुकानों की जांच पड़ताल के बाद मिली गड़बड़ी के कारण चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वारिसनगर थाना के रायपुर स्थित चंदन मेडिकल हॉल, सारी स्थित आयुष मेडिकल हॉल, खानपुर थाना के इलमासनगर स्थित राहत मेडिकल हॉल एवं दलसिंहसराय स्थित डैनी पगरा स्थित किशन मेडिकल एजेंसी का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान मिली गड़बड़ी के कारण वारिसनगर थाना के कुसैया के ठाकुर फार्मा एवं दलसिंहसराय के मालपुर चौक के हिन्दुस्तान मेडिकल हॉल के संचालक से जवाब तलब किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago