समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के रामपुर जलालपुर वार्ड संख्या 18 में अज्ञात चोरों ने एसबीआई दलसिंहसराय की महिला बैंक कर्मी सहित दो घरों में लाखो रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है । चोरों ने महिला बैंक कर्मी स्व. उत्तम नारायण महतो की पत्नी सोनावती देवी के घर में छत की रास्ते से घर में घुसकर घर अलमीरा ने रखा हुआ 25 हजार रुपए नगद के साथ तीन बेटियों की करीब 4 लाख रुपए की सोने चांदी की जेवरात की चोरी कर लिया।
इतना ही नही चोरों के पास ही स्थित स्व दिनकर महतो के पुत्र किसान शम्भू महतो के घर से समूह से उठाया गया 40 हजार रुपए की चोरी कर चोर फरार हो गया। महिला बैंक कर्मी सोनवती देवी ने बताया कि वह अपने बेटी के साथ गर्मी के कारण घर के छत पर सो रही थी। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे से घर के छत पर चढ़ कर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर चोरी को घटना की स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी थी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…