Samastipur

समस्तीपुर काॅलेज कैंपस में छात्र नेताओं पर जानलेवा हमला कराने के विराेध में संयुक्त छात्र मोर्चा का प्रतिरोध सभा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संयुक्त छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झंडा, बैनर, कार्ड बोर्ड लिए शैक्षणिक अराजकता को लेकर प्रभारी प्रधानाचार्य को पद मुक्त करने, स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्त, छात्र नेताओं पर जानलेवा हमला कराने वाले प्रभारी प्रधानाचार्य पर एफआईआर दर्ज, निर्माण के नाम पर कॉलेज कोष बंदरबांट बंद करने आदि नारा लगाते हुए कन्हैया चौक से जुलूस निकल समस्तीपुर कॉलेज गेट के मुख्य द्वार पर प्रतिरोध सभा आयोजित किया गया।

इसकी अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई संयोजक संजीव कुमार तथा संचालन रविरंजन कुमार ने किया। वहीं सभा संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक सह आइसा जिला सचिव सुनील ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कराने वाली जिले के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय रहा हैं। लेकिन जबसे विश्वविद्यालय द्वारा पांच वरीय शिक्षकों को स्थानांतरण कर नियुक्त किए गए हैं तब से शैक्षणिक-प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है।

एआइएसएफ विश्वविद्यालय संयोजक अविनाश कुमार ने कहा कि पहला कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य है जिसके कार्यकाल में शिक्षक-कर्मचारी, छात्र और छात्र संगठन असहज महसूस कर रहा हैं। वहीं आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के विकास विरोधी व अराजकता चरम पर है।

प्रभारी प्रधानाचार्य को विश्वविद्यालय तत्काल पद मुक्त कर स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्त करने सहित मांगों को रखा। अन्यथा संयुक्त छात्र मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगा। वहीं सभा को आइसा के मो. फरमान, राजू झा, अनिल कुमार, गौतम कुमार, तिलक कुमार सदा, दीपक यदुवंशी, मो. तौसीफ, मो. अफरीदी, अभिषेक आनन्द, गौरव कुमार, साधु कुमार पासवान, अभिषेक यादव, बिक्की आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

8 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

17 घंटे ago