Samastipur

समस्तीपुर में राहगीर के शरीर पर खजूर का पेड़ गिरने से मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाहा घाट चौक के निकट शनिवार की सुबह एक खजूर का पेड़ अचानक एक राहगीर पर गिर पड़ा। जिससे राहगीर की दब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमनाहा पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी स्व. नथुनी राम के 55 वर्षीय पुत्र मक्कू राम के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर लोगो की भीड़ जुट गई।

गुस्साए लोगों ने शव को टारा से बिरौली मुख्य पथ को सोमनाहा-बिरौली पुल के निकट सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। जिसके बाद लोगों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराया गया।

बताया गया कि सुबह 8:30 बजे मक्कू पैदल ही इस रास्ते जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक खजूर का पेड़ उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। फलस्वरूप मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, चकमहेसी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टिड्‌डू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पेड़ गिरने से मौत की बात बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

2 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

15 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

16 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

17 घंटे ago