Samastipur

CSP संचालक से लूटपाट के दौरान हत्या मामले का SP ने किया खुलासा; 2 किलो गांजा, हथियार व लूट की रकम के साथ 3 गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 29 मई की शाम हुए सीएसपी संचालक से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियो के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल समेत अन्य दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और लूट की राशि में से 44 हजार 150 रूपये बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के पियर थाना क्षेत्र के मुकेश ठाकुर और पांडव पासवान एवं समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के गणेश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि गिरफ्तार अपराधी गांजा की भी तस्करी किया करते थे। रुपयों की कमी के बाद वे लोग लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस का बताना है कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने सात कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

देखें SP की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

5 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

11 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago