Samastipur

भूतनाथ मंदिर परिसर में राहगीरों के लिए लगाया गया आरओ प्लांट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में राहगीरों की परेशानी को देखते हुए समस्तीपुर शहर के गोला रोड स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में मंदिर कमिटी की ओर से पेयजल के लिए आरओ मशीन लगाया गया। इस मौके पर समाजसेवी कमल किशोर ने बताया की इन दिनों समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में तापमान काफी बढ़ा हुआ है जिस कारण काफी गर्मी पड़ रही है।

भीषण गर्मी में नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में कहीं भी पेयजल की व्यवस्था नहीं कराया गया है जिससे राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। उन्होंने बताया की राहगीरों की परेशानी को देखते हुए भूतनाथ मंदिर कमिटी ने मंदिर के बाहरी हिस्से में आरओ मशीन लगाने का निर्णय लिया और सोमवार को इसे लगाया गया।

वहीं इस अवसर पर पूर्व पार्षद राहुल कुमार ने कहा की भीषण गर्मी में नगर निगम के द्वारा शहरी इलाकों में पेयजल की व्यवस्था न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है की वो सड़क किनारे जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था कराकर अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और पुण्य के भागीदार बने। मौके पर दीपक, सुशील, मुकेश, रूपा, रौशनी, वृजवाल, शुभम समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

5 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

7 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago